नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी विजय झा के घर से मंगलवार की रात्रि चोरों ने घर में रखे जमीन बिक्री कर रखी गई एक लाख पच्चीस हजार रुपये उचक्कों ने चोरी कर ली.पीड़ित विजय झा ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दे रुपये की डिटेल सहित अन्य समानों की चोरी को लेकर भवानीपुर ओपी को आवेदन देकर घटना की जानकारी देकर प्राथमिकी दर्ज करने को दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आश्य की जानकारी भवानीपुर पुलिस ने दी.दुसरी और थाना क्षेत्र में बढ रहे चोरी एवं झपटमारी,गोलीबाड़ी सहित अन्य घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है.लोग चौक चौराहे से स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर आंगुली उठा रहे हैं.


लोगों में साफ तौर पर आक्रोश देखा जा रहा है.किसी घटना में फसाने को लेकर भय से वरीय पुलिस के समक्ष शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.नाम नहीं छापने पर एक नेता ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को मोबाईल से शिकायत करने पर वही नंबर थाना प्रभारी को दिया जाता है जोकि बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा डराया जाता है. साथ ही किसी कांड में फंसाकर जेल भेजने की बात कही जाती है.
