नारायणपुर – प्रखंड में दुर्गा पुजा को लेकर अमरी में निकली भव्य कलश शोभायात्रा -Naugachia News

EVENT

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के अमरी गांव में दुर्गा पुजा की पहली पुजा को ले बुधवार की सुबह नवविवाहिता एवं कुंआरी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर परिसर से गांव, गली मुहल्ले का भ्रमण कर गंगा घाट से जलभर कर पुनः मां भगवती के दरबार में कलश को स्थापित किया गया. मौके पर मुखिया रुपेश मंडल,पं.स.स सरधारी मंडल, भिखारी मंडल,विजय मंडल, गोपाल मंडल,विरेंद्र मंडल सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा.