नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नागरपारा में मंगलवार को प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार द्वारा वार्षिक परीक्षा में सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कारने वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
.अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने सभी उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं सहित अन्य छात्र छात्राओं को सफल होकर उत्तरवर्ती कक्षाओं में प्रोन्नति पर बधाई दी एवं भविष्य में और आगे बढ़ने की शुभकामनायें दी.विदित हो कि विद्यालय के नए सत्र की सुरुआत एक अप्रैल से ही हो चुकी है.परीक्षाफल का प्रकाशन 31 मार्च को ही कर दिया गया था एवं समस्त अभिभावकों को उनके पाल्य/पाल्या का प्रगति पत्र उसी दिन हस्तगत करा दिया गया था.विद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6, 7,8 एवं 9 के दोनों सेक्शन में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान (10 cgpa) प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं क्रमशः अनुष्का शंकर, संगीता मंडल, अंकिता सुमन एवं अंकित राज को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया.परीक्षाफल के ससमय प्रकाशन के लिए विद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ उमाशंकर एवं उनके सहयोगी, आशुतोष दुबे एवं राजवीर सिंह राणा की भमिका प्रशंसनीय रही.इस कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल ठाकुर द्वारा किया गया मौके पर समस्त कक्षाध्यापक एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
नवोदय: संपूर्ण परीक्षा परिणाम इस प्रकार है:
कक्षा प्रथम द्वितीय. तृतीय
VIA. अनुष्का शंकर आदित्य राज अनुप राय
VIB आशीष कुमार। श्रवण कुमार अनुष्का
VIIA. रिचा कुमारी स्वाति कुमारी। नीरज कुमार
VIIA. संगीता मंडल अभिषेक आनंद मोहित कुमार
VIIIA. राकेश कुमार प्रियतमा कुमारी दिव्या भारती
VIIIB अंकिता सुमन मौसम कुमारी शिवशंकर
IXA. मुकेश कुमार ब्यूटी राज कृष्णा कुमार
IXB. अंकित राज। निशांत कुमार शुभम कुमार
XI. राशिद अफ़ज़ल सिंटू कुमार उमाशंकर
