नवगछिया : रंगरा ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह को जब्त किए गए ओवरलोड ट्रक को छोड़ने के मामले में नवगछिया एसपी निधि रानी ने निलंबित कर दिया है. राजकुमार सिंह को निलंबित करते हुए एसएन झा को रंगरा ओपी प्रभारी बनाया गया है. एसएन झा रंगरा ओपी में ही प्रतिनियुक्त थे. मालूम हो कि आठ दिसंबर को नवगछिया एसडीओ के निर्देश पर एनएच 31 पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान रंगरा ओपी प्रभारी के द्वारा 60 ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया गया था. जिसमें 50 ओवरलोड ट्रक को रंगरा ओपी प्रभारी द्वारा छोड़ दिया गया था. जुर्माना के लिए केवल 10 ट्रकों की सूची नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को ओपी प्रभारी द्वारा सौंपी गई थी. इस संबंध में नवगछिया एसपी निधि रानी ने नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती एवं नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार से संयुक्त जांच रिपोर्ट की मांग किया था.

नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि एसडीओ एवं एसडीपीओ के संयुक्त जांच रिपोर्ट सौंप दिया गया है. जिसमें रंगरा ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह एवं एसआई रामाशंकर सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. रामाशंकर सिंह पूर्व में भी जबकि ट्रकों को छोड़ दिया था. इसको लेकर दोनों पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और रंगरा ओपी प्रभारी एसएन झा को तत्काल प्रभार दिया गया है.
