नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के शांति विहार मदरौनी के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ के छांव के नीचे बैठे वृद्ध को कुर्सेला की ओर से नवगछिया की तरफ जा रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकल ने सामने से जोरदार तरीके से धक्का मार दिया जिससे की वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध कमलेश्वरी मंडल के रूप में की गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोटरसाइकल के धक्के से वृद्ध की मौत
– ग्रामीणों ने किया एन एच 31 सड़क जाम
– एक घंटे तक रहा आवागमन बाधित
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण लोगों ने एनएच 31 सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जिससे कि एनएच 31 सड़क मार्ग पर लगभग 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा. दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम को हटाया.


इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका. इसके बाद रंगरा पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के बीच दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत मद से पीड़ित परिवारों को सहायता मुहैया कराई जाएगी.
