नवगछिया : NH 31 पर तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार.. पानी से भरे गड्ढे में गिरा और मौत -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर -पुलिस जिला नवगछिया व खगड़ियॉ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एन एच 31 पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे जल नल योजना के संवेदक कार दुर्घटना में बक्सर के आदित्य दिक्षित की मौत हो गई.भवानीपुर पुलिस ने बताया कि वाहन संख्या बीआर44 सी 7606 पर बक्सर जिला के सिलहर निवासी अपने पड़ोसी जख्मी गौरव के साथ पटना से कटिहार जा रहा था.सतीशनगर और नारायणपुर की सीमा पर एन एच 31 में बने गड्ढे से सफेद रंग की तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार असंतुलित होकर एन एच किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार चला रहे आदित्य दीक्षित कार में बुरी तरह फस गया जिसके कारण वह कार से बाहर नहीं निकल सका जिसके कारण गाड़ी के अंन्दर ही संवेदक ने दम तोड़ दिया. कार में सवार गौरव कार का शीशा तोड़कर पानी में डूबे कार से किसी तरह बाहर निकला.आदित्य कटिहार जिला में जल नल योजना में संवेदक का काम करता था.मृतक बक्सर जिले के ईटाभी थानाक्षेत्र के सिलहर गॉव का रहने वाला था.

स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.मौत की सूचना पर मृतक के परिजन व जान पहचान के लोग भवानीपुर ओपी पहुंचे.परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति कुमारी सहित छोटे छोटे दो पुत्री छोड़ गए.आदित्य की शादी पॉच वर्ष पूर्व सहरसा जिला में विक्रमगंज गॉव में हुआ था.भवानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा.