नवगछिया : खरीक दक्षिण क्षेत्र के जिला पार्षद कुमकुम देवी से अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल फोन पर अभद्र व्यवहार किया है व रंगदारी भी मांगी है. इस बाबत जिला पार्षद ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन भी भेजा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुमकुम देवी का आरोप है कि एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया साथ ही 10 लाख की रंगदारी देने अन्यथा जान मारने की धमकी भी दिया. कुमकुम देवी का कहना है कि वह इन दिनों दिल्ली में है. फोन करने वाला अपना नाम पप्पू यादव बता रहा था. कुमकुम ने मोबाइल से ही अपना लिखित आवेदन वरीय पुलिस पदाधिकारियों को प्रेषित किया है.
