नवगछिया : NH 31 के पास छापेमारी कर हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : पुलिस ने रविवार को की दोपहर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास छापेमारी कर हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में मीलटोला नवगछिया, स्थायी निवासी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम के निवासी कन्हैया कुमार व पश्चिमी चंपारण थाना बसबारिया के पूर्वी लगनाहा निवासी वर्तमान पता नवगछिया नयाटोला निवासी रविंद्र कुमार चौधरी का नाम शामिल है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों के पास से एक कट्टा व एक गोली पुलिस ने बरामद किया है।एसपी निधि रानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो अपराधी एनएच 31 पर हथियार लेकर घूम रहे हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह के नेतृत्व में सअनि रवि कुमार एवं रंजन गुप्ता ने छापेमारी की। एनएच 31 के किनारे शोरूम के पास से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि कन्हैया कुमार हत्याकांड मामले में नामजद अभियुक्त है। 30 मार्च को नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में हुए नयाटोला के युवक गुलशन कुमार हत्याकांड में फरार चल रहा था। जबकि रविंद्र चौधरी वर्ष 2019 में बोलोरो लूट कांड झंडापुर में संलिप्त था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।