नारायणपुर । नारायणपुर चौक एनएच 31 पर सोमवार के सुबह आठ बजे सर्विस रोड पर खड़ी ऑटो में नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे नारायणपुर ऑटो मालिक गौतम यादव उर्फ फुटूस यादव के पैर की उंगली कट गई। लोगों ने निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां कि उनका उपचार चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंच भवानीपुर पुलिस के एसआई राहुल कुमार ने ड्राइवर समेत दोनों गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। चार साल पहले भी नारायणपुर चौक पर युवक को एक ट्रक ने ठोकर मारी थी जिसमें कि युवक का एक पांव काट दिया गया था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घायल युवक नारायणपुर चौक का स्टैंड किरानी है।
