मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की बीए पार्ट वन में कला विषय के इतिहास में नामांकन लेने के बाद साजिश के तहत पंजीयन सूची में नाम अग्रसारित नहीं करने, पार्ट वन का फाॅर्म भरने से वंचित रहने, एक वर्ष की पढ़ाई बाधित होने का आरोप लगाते हुए छात्रा निकिता कुमारी ने अदालत में नालसी वाद दायर की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटिहार के कोढ़ा के निक्कीपुर निवासी दिलीप कुमार मेहता की बेटी निकिता ने कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. भावना झा, प्रधान सहायक अर्जुन मंडल, नामांकन प्रभारी दिवाकर पांडेय, रोकड़ पाल अवधेश मंडल पर उक्त आरोप लगाया है। छात्रा ने कोर्ट को बताया है कि इनके इस व्यवहार से एक वर्ष की पढाई दो लाख का व्यय भी हो गया और एक वर्ष की पढ़ाई पीछे हो गई।

वाद में उल्लेख किया है कि वह गोपालपुर के पंचगछिया में नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। 19 जुलाई वर्ष 2018 को स्नातक पार्ट वन में इतिहास विषय प्रतिष्ठा में लेकर सत्र 2018-19 नामांकन लिया। नामांकन के दौरान 1250 रुपए शुक्ल भी दिया, जिसकी रसीद है।
महाविद्यालय में क्रमांक एक के साथ कक्षा भी शुरू की। इसी बीच उक्त ने मुझसे एक हजार रुपए अवैध रूप से मांग करने लगे। राशि नहीं देने पर इन लोगों ने साजिश के तहत पंजीयन सूची में मेरा नाम अग्रसारित नहीं किया। इससे इस वर्ष में फाॅर्म भरने से वंचित रह गई।
