नवगछिया : ABVP रंगरा इकाई द्वारा आंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिया किया आयोजित

EVENT

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रंगरा इकाई द्वारा अभाविप के राष्ट्रीय कार्यक्रम सह बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दसवीं कक्षा के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिता परीक्षा ली गई थी और सोमवार को परिणाम घोषित कर सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभाविप एसफएस के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि छात्र को प्रतियोगिता परिक्षा में कैसे अधिक से अधिक सफल हो इसलिए अभाविप रंगरा के द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाती है।

रंगरा इकाई के एसफसएस प्रमुख राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षा छात्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। वहीं मौके पर अनुज चौरसिया, राहुल कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकिशोर ठाकुर, विधुशेखर आदि परीक्षा को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे।