नवगछिया : 7 करोड़ की राशि वितरित, 5 पंचायतों में शेष लाभार्थियों की सूची मांगी

सूचना/खबरे

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचलाधिकारी रोशन कुमार और विभिन्न पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में बाढ़ प्रभावित पंचायतों में जीआर राशि वितरण की समीक्षा की गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि डुमरिया चपरघाट, गोपालपुर डिम्हा, सैदपुर, सुकटिया और तीनटंगा करारी पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था। लगभग 10 हजार लोगों के खातों में करीब 7 करोड़ रुपए की जीआर राशि भेजी जा चुकी है।

बाढ़ के दौरान प्रखंड में 13 सामुदायिक रसोई चलाई गईं। साथ ही 990 जरूरतमंदों को पॉलिथीन शीट वितरित की गईं। इसके अलावा 8 नावों का परिचालन भी कराया गया। जिन पंचायतों में अभी तक लाभार्थियों को जीआर राशि नहीं मिली है, उनके लिए नई सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

प्रतिनिधियों ने सरकारी राहत योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। शेष लाभार्थियों को भुगतान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सूची मांगी गई है।