नवगछिया : बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बिहपुर का दौरा करेंगे। वे सुबह 10 बजे बिहपुर प्रखंड मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे बिहपुर सरवोदय प्लस टू स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सभास्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित कर्मियों को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ लवकुश कुमार, अभय कुमार राय, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्बू, इंजीनियर कुमार गौरव और इंजीनियर सोनू मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

