नवगछिया : 39वा सत्संग अधिवेशन में उमड़े श्रद्धालु बही सत्संग की गंगा

EVENT

नवगछिया। अनुमंडलीय संतमत सत्संग का 39 वां दो दिवसीय अधिवेशन महर्षि मेंही उच्च विद्यालय अठगामा राघोपुर के मैदान में समापन हुआ। स्वामी चतुरानंद महाराज ने कहा कि भक्ति में शक्ति है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी लोग सुख चाहते हैं, लोग बाहरी सुख में परेशान रहते है। सच्चा सुख तो अंदर में है। सुबोध मंडल, सत्संग प्रेमी ने बताया की सत्संग में प्रवचन सुनने पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, बांका जिले से सत्संग प्रेमी लोग पहुंचे थे।

डब्लू कुमार, वीना यादव पूर्व मेयर, भागलपुर, उपेंद्र मंडल, डॉ. सच्चिदानंद मंडल, नंदकिशोर सिंह सेवानिवृत जेल अधीक्षक, संजय मंडल, जयचंद मंडल, विलक्षण मंडल, प्रेमलाल मंडल, जिला परिषद सदस्य पियुष कुमार ने सहयोग प्रदान किया।