बिहपुर थाना परिसर में शनिवार को उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद व सीओ बलिराम प्रसाद की देखरेख में बिहपुर, खरीक, नदी थाना व रेल थाना बिहपुर के 12 कांडों में कुल 342.42 लीटर अंग्रेजी व देसी शराब गड्ढे में डालकर नष्ट की गयी। इस मौके पर इंस्पेक्टर अमर विश्वास, बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नूरुद्दीनपुर दूधैला से बाइक चोरी, केस दर्ज
बिहपुर थानाक्षेत्र के नूरुद्दीनपुर दूधैला से एक बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बूटन मंडल ने केस दर्ज कराया है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि 18 मार्च को मैंने अपनी बाइक दरवाजे पर लगायी थी। करीब डेढ़ बजे रात्रि में बाइक चोरी कर ली गयी। पुलिस मामले को दर्ज जांच में जुट गई है।

भ्रमरपुर में बदमाशों ने मछली मारने से रोका, मांगी दो लाख की रंगदारी
बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर में मारपीट एवं रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। इसको लेकर बाबूलाल कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने गांव के ही रामदेखन कुंवर, चंदन कुंवर एवं सुदर्शन कुंवर को नामजद आरोपी बनाया है। अपने बताया कि मेरी जमीन मौजा नगरपारा में खाता संख्या 1976 एवं खसरा संख्या 1259, 1260 रकबा 4 एकड़ 70 डिसमिल हैं। जिसमें करीब 17 कट्ठा में गड्ढ़ा खोदकर मछली पालन करता हूं। 19 मार्च को जब मैं मछली का शिकार माही करने गया तो वहां पहले से नामजद लाठी व पिस्तौल लेकर आये और गाली गलौज करते हुए बोले कि दो लाख रंगदारी दो तब मछली मारना। अगर रंगदारी नहीं दिया तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।
