एनएफ रेलवे ने 31 जुलाई से 05488 अगरतला-बेंगलुरु छावनी अवकाश स्पेशल अगरतला से प्रत्येक शनिवार को सुबह 06.10 बजे रवाना होगी तथा सोमवार को रात 08.15 बजे बेंगलुरु छावनी तक चलाने का निर्णय लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वापसी दिशा में, ट्रेन सं. 05487 बेंगलुरु छावनी-अगरतला अवकाश स्पेशल बेंगलुरु छावनी से दिनांक 03 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10.15 बजे रवाना होगी तथा शुक्रवार को रात 03.00 बजे अगरतला पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 18 वातानुकूलित-3 टीयर कोच की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

कटिहार रेल मंडल के यात्रियों को फायदा
एनएफ रेलवे के सीपीआरओ शुभानन चंदा ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन से कटिहार रेल मंडल के यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। उन्हाेंने बताया कि अगरतला से ट्रेन का परिचालन होगा। जो कटिहार रेल मंडल से होते हुए बेंगलुरु तक जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना के मामले में कमी होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सूची का विवरण रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा करने से पूर्व ट्रेन की जानकारी लेने की अपील की है। ताकि यात्रियो को यात्रा में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी न हो।
