नवगछिया : 15 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास, कार्य शुरू -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती जपतैली गांव में 15 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव और ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता पूर्णिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जानकारी देते हुए कन्या अभियंता ने बनाया बताया कि यह सड़क जपतैली गांव के मटरू राम के घर से रामजी राम के घर तक बनेगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिलान्यास के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. 4 से 5 दिनों में ही निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया जाएगा.

कनीय अभियंता ने कहा कि इस सड़क का निर्माण हो जाने के बाद जब पहली गांव के लोगों को काफी सहूलियत होगी. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, कन्हैया अभियंता पूर्णिमा कुमारी, वार्ड सदस्य राम जी राम, साहब यादव आदि अन्य भी मौजूद थे.