नवगछिया : 15 अगस्त की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ मुकेश कुमार ने की। झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी आवासीय कार्यालय में आठ बजकर 30 मिनट,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनुमंडल कार्यालय में नौ बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नौ बजकर 45 मिनट, अनुमंडल कारा में 10 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति में 10 बजकर 10 मिनट, पुलिस लाइन नवगछिया 10 बजकर 20 मिनट, आदर्श थाना नवगछिया में 10 बजकर 35 मिनट, पर झंडा फहराया जायेगा।

