नवगछिया । होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने और वापस जाने के लिए रेलवे कई होली स्पेशल ट्रेनें चला रही है। ट्रेनों की संख्या अलग-अलग रेलखंडों के लिए 60 से अधिक हो गई है। ऐसे में अगर आप भी डिब्रूगढ़, गोरखपुर और न्यू जलपाईगुड़ी से होली पर नवगछिया, कटिहार आना और इसके बाद वापस लौटना चाहते हैं और अबतक आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है, तो इन होली स्पेशल ट्रेनों में सीट चेक कर सकते हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर होली स्पेशल हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या-05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर होली स्पेशल डिब्रूगढ़ से 21 और 28 मार्च (गुरुवार) को 19.25 बजे खुलकर शनिवार को 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या-05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली स्पेशल गोरखपुर से 26 मार्च और 02 अप्रैल (मंगलवार) को 10.45 बजे खुलेगी। वहीं ट्रेन सं 05778/05777 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या-05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 25 मार्च और 01 अप्रैल (सोमवार) को 15.00 बजे खुलकर मंगलवार को 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या-05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 23 और 30 मार्च (शनिवार) को 10.45 बजे खुलकर 17.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
