नवगछिया : नवगछिया के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नवगछिया हाई स्कूल नवगछिया मे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच नवगछिया सीनियर एकादश एवं नवगछिया जूनियर एकादश के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया. पहले खेलते हुए नवगछिया सीनियर एकादश ने 108 रन बनाया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राहुल ने 42 रन प्रमोद शर्मा ने 14 रन अविनाश कुमार ने16 रन का योगदान रहा. जबाब में नवगछिया जूनियर एकादश ने 3 विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमित कुमार ने 52 रन अनुराग कुमार ने 21 रन अमृत ने 10 रन का योगदान दिया. मैच के अम्पायर अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय, मैच रेफरी घनश्याम प्रसाद, कोमेन्टेटर पुर्षोतम कुमार थे.

