नवगछिया : हाईभोल्टेज तार पर गिरा पेड़, तड़के सुबह से लेकर शाम तक बंद रही बिजली

सूचना/खबरे

नवगछिया । खरीक में एनएच 31 स्थित लगदाहा चौक के पास सोमवार की सुबह हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। जिसके कारण तीन बजे सुबह से लेकर शाम के छह बजे तक 15 घंटे तक पूरे बिजली आपूर्ति ठप रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिजली गुल रहने से जहां भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। वहीं व्यवसाइयों का व्यवसाय और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई। जलापूर्ति भी प्रभावित रही।

लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गया। शाम के छः बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, इसके बाद लोगों को राहत मिली। जेई राकेश रंजन ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण कई जगहों पर फॉल्ट हो गया था। जिसे दूर करने में समय लगा।