नवगछिया : हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के उजानी गांव के पूर्व वार्ड पार्षद सलाउद्दीन के पुत्र मो. गुफरान को व्हाट्सएप पर अवैध हथियार के साथ फोटो खींचकर पूर्व के हत्या के मामले को उठाने को लेकर के धमकी देने के मामले में नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि उजानी के मो. कलीम की हत्या पिछले वर्ष हुई थी। इसी मामले में पूर्व पार्षद सलाउद्दीन सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

जिसमें सलाउद्दीन, मो. हसमेल, मो. गुफरान, जाहिदा खातून और विक्की सहित अन्य लोगों का नाम जांच में रखा गया था। इसी बीच गुफरान ने मृतक कलीम के रिश्तेदार मो. अनवर व अन्य के मोबाइल पर हथियार का फोटो भेज कर धमकी दी। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।