नवगछिया : आशाटोल में मारपीट गोलीबारी में दो घायल.. निजी क्लिनिक में इलाज

Crime Reoprts

नवगछिया/नारायणपुर। भवानीपुर सहायक थाना के आशाटोल व सतीशनगर रोड के पास बांध पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने गोली चलाई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच की।थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि बांध पर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी है। गोली लगने की जानकारी मिली है लेकिन कोई कुछ बोलने नहीं रहा है।

घटनास्थल के आसपास जांच और पूछताछ की जा रही है। वहीं चर्चा है कि दो लोगों को गोली लगी है जिसका निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है।