नवगछिया : हथियार के बल पर डिलीवरी बॉय से लूट पाट.. अपनी बाइक छोड़ भागे

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया के एक निजी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से इस्माईलपुर और गोपालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के लक्ष्मीपुर के पास हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना के बाद डिलीवरी ब्वॉय नीतीश कुमार ने इसकी सूचना लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर इस्माईलपुर पुलिस पहुंचकर मामले का जांच की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी में इस्माईलपुर के छठ्टू सिंह टोला निवासी संजय राय का पुत्र नीतीश कुमार नवगछिया में काम करता है। शनिवार को डिलीवरी का काम संपन्न कर वह अपने कार्यालय में नगद रुपया जमा किया। जिसके बाद वह लगभग 7:30 बजे अपने घर के लिए निकला। यहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने लक्ष्मीपुर गांव जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर हथियार दिखाकर उसके साथ लूटपाट की।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि डर के कारण उसने अपना मोबाइल दे दिया। इसके बाद लोगों के जुटने पर लुटेरे बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि लूट की घटना के जानकारी मिलने के बाद अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। मोबाइल और रुपये की लूट हुई है। बदमाश अपनी बाइक छोड़ भागे हैं।