बिहपुर। बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का अपमान किया गया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम द्वारा झंडे को उलटा फहरा दिया गया। झंडे को उलटा देख हड़बड़ी में जब झंडे की डोरी को जोर से खींच दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झंडा नीचे गिर गया। फिर आननफानन में एक बांस के सहारे झंडा को फहराया गया। झंडा उलटा फहराने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बड़ी तेजी से लोगों के बीच ट्रेंड करने लगा।
इलाके के लोगों में उलटा झंडा फहराने पर आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम ने बताया यह एक मानवीय भूल थी। जिसका सुधार कर लिया गया। उसके बाद लोगों ने झंडे को सलामी दी।

