नवगछिया : स्पर संख्या पांच एन वन पर बोल्डर क्रेटिंग धंसा.. अफरातफरी का माहोल

गोपालपुर

नवगछिया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा इस्माईलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच करवाये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों के तहत स्पर संख्या पांच एन वन पर करवाया जा रहा बोल्डर क्रेटिंग कार्य धंस जाने के कारण अफरातफरी मच गयी। मौके पर कार्य करवा रहे कनीय अभियंताओं ने इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं को देकर फिलहाल वहां कार्य करवाना बंद कर दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

File

बताया जाता है कि स्पर संख्या पांच एन वन के नोज पर दस मीटर में एनसी का बेस बनाकर नौ मीटर में बोल्डर क्रेटिंग कार्य किया गया। परन्तु बोल्डर क्रेटिंग होते ही कराया गया कार्य धंसने लगा। मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अभियंताओं को दे दी गई है। वरीय अभियंताओं के निर्देश के आलोक में पुन: कार्य शुरू करवाया जाएगा।