महाशिवरात्रि के अवसर पर गोशाला में स्थापित भगवान शंकर पार्वती और अन्य प्रतिमाओं का शनिवार संध्या समय बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के बीच विसर्जन हो गया। विसर्जन में श्रद्धालुओं की भीड़ जहां जयकारे लगा रही थी वहीं महिलाओं द्वारा विदाई गीत गाए जा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विसर्जन शोभायात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गोपाल गोशाला स्थित पोखर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी और सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन में कमेटी के अध्यक्ष सहित कमेटी के लोग साथ-साथ चल रहे थे।

