नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के मंत्री का किया जोरदार स्वागत

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया का विकास को लेकर के नवगछिया को पूर्ण जिला बनना चाहिए ,यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने नवगछिया स्टेशन पर भागलपुर में कार्यक्रम से लौटने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि नवगछिया स्टेशन से लगा एनएच 31 है साथ ही यहां पर कई तरह का स्कोप है इसलिए इसे जिला बनना चाहिए जिला बनने का जो भी प्रक्रिया होगा उसे सरकार से मिलकर प्रस्ताव रखा जाएगा ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री खुद तय करते हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घेराव वह बंधक बनाने को लेकर के कहा कि हमारे विधायक मेहनती हैं एवं जनता के बीच में रहते हैं ऐसे जो भी इनका प्रस्ताव था वह सरकार के बीच विधानसभा से लेकर के विभागीय अधिकारी के ध्यान में है इसलिए ग्रामीणों को राहत कटाव से मिलेगा।

होगा आयुर्वेदिक अस्पताल का जनाधार

बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने नवगछिया स्टेशन पर पत्रकारों को बताया कि नवगछिया प्रखंड के खगरा गांव स्थित आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयारी पुरीनकर ली गयी है। इसके लिए विभाग के इंजीनियरों को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिए हैं एक से डेढ़ महीने के अंदर में डीपीआर तैयार होगा इसकी जिम्मेदार के उपरांत स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक भी नियुक्त किया जाएगा।

मालूम हो कि गांव में पांच दशक पूर्व आयुर्वेद चिकित्सालय बनाया गया था जहां पर चिकित्सक भी रहते थे पिछले 20 वर्षों से यहां पर चिकित्सक नहीं रहने के कारण वह बंद पड़ा हुआ है जिसके कारण पूरा अस्पताल कबाड़ हो गया है। इस अवसर पर बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कहलगांव विधायक पवन यादव पूर्व सांसद अनिल यादव भागलपुर के जिला अध्यक्ष नवगछिया के जिला अध्यक्ष सहित कई नेता मौके पर मौजूद थे।