नवगछिया स्टेशन के रैक प्वाइंट के पास से क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद, परिजन का इंतजार -Naugachia News

NEWS

मालगोदाम चौक के समीप नवगछिया स्टेशन के रैक प्वाइंट पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद किया है। पुलिस ने युवक के पॉकेट से एक आधार कार्ड बरामद किया है, पुलिस पूर्णिया पुलिस से संपर्क कर रही है। युवक का नाम शहादत हुसैन, पिता कमाल हुसैन, तिरासी वार्ड नंबर 2, लक्ष्मीपुर गिरधर, जिला पूर्णिया लिखा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त आधार कार्ड मृत युवक का ही है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के करीब होगी। वह फूल पैंट, चेकदार शर्ट, ब्लू रंग का चप्पल और सेंडो गंजी पहना हुआ है।

शव की बरामदगी संदेहास्पद परिस्थिति में होने से युवक की हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर फिहलाल सुरक्षित रखा है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि शव का शिनाख्त करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। परिजनों के सामने आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा कि युवक यहां कैसे पहुंचा।