नवगछिया : दो बाइक पर सवार चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार, गया जेल- Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : गुरुवार की देर रात इलाके में रात्रि गश्ती कर रही खरीक पुलिस ने बिहपुर व खरीक थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित लत्तीपुर चौक के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में उठा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने सभी युवकों के हरकत को देखते हुए मेडिकल जांच कराया। जिसमें दो युवक नशे में होने की पुष्टि हुई। जबकि दो अन्य युवक की पुष्टि नहीं हुई। जिसके कारण पुलिस ने दो युवकों को छोड़ दिया। सभी युवक नारायणपुर के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बलाहा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।गिरफ्तार अभिजीत कुमार(24) पिता गणेशी ठाकुर एवं शुभम कुमार र(24) पिता उपेंद्र ठाकुर को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल भेजे गए अभिजीत अन्य राज्य में रेलवे विभाग में गेट मैन के पद पर तैनात है।

जो अपने गांव के ही एक दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। गुरुवार की देर रात बाइक से उसी दोस्त का बारात जा रहा था। जिसके दौरान नशे में धुत अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि सभी युवक सड़क पर हंगामा कर रहे थे।