रंगरा : भीषण गर्मी का असर विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रहा है। शनिवार को रंगरा के तेजनारायण हाईस्कूल रंगरा में कक्षा 9 की दो छात्राएं प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गईं। आनन फानन में विद्यालय के शिक्षक दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सामुदायिक इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने डॉक्टरों ने दोनों को छुट्टी दे दी। बेहोश होने वाली छात्राओं में अम्बिका कुमारी, पिता अरुण कुमार सिंह और लक्की कुमारी, पिता लाल बहादुर शास्त्री शामिल हैं। अंबिका कुमारी के पिता अरुण सिंह और लक्की के अभिभावकों ने बताया कि बच्चे सुबह 6 बजे घर से भूखे निकलते हैं। गर्मी बढ़ गई है।
भूखे पेट होने के कारण उन्हें चक्कर आ गया और दोनों बेहोश हो गईं। अभिभावकों ने कहा कि भीषण गर्मी में स्कूल का संचालन होने से बच्चों और शिक्षकों के साथ-साथ हमलोगों को भी परेशानी होती है। सुबह 6 बजे से 12 बजे तक स्कूल खोलने का अभिभावकों ने विरोध किया। साथ ही गर्मी को देखते हुए प्रशासन और विभाग से स्कूल बंद करने की मांग की।

