विपिन कुमार ठाकुर, गोपालपुर : गंगा नदी को स्वच्छ व प्रदूषण से बचाने का मुख्य लक्ष्य लेकर नमामि गंगे परियोजना के तहत भारत सरकार ने देहरादून के जाने माने भारतीय वन्यजीव संस्थान के माध्यम से लोगों को गंगा नदी में प्रदूषण से बचाव हेतु रोड मैप के माध्यम से युवाओं व बच्चों को जोड़ने का फैसला किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब बिहार ही नहीं पूरे देश के स्कूली व कॉलेज के छात्रों को बाल गंगा प्रहरी के रूप में जोडने की तैयारी की जा रही है इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय वन्यजीव संस्थान के सीनियर सांइटिस्ट डा रुचि वडेरा ने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ अगर समय रहते तटवर्ती गाँव के लोग जागरुक नहीं हुए तो जिस तरह से कई नदियाँ विलुप्त हो गई है.

उसी तरह से आने वाले समय में गंगा नदी विलुप्त हो जायेगी. नवगछिया अनुमंडल गंगा व कोसी नदी का इलाका है. अतएव यहाँ रोडमैप के माध्यम से स्कूली छात्रों, सेवानिवृत सरकारी कर्मियों को इस योजना से जोडने की तैयारी की जा रही है. अब समय आ गया है कि गंगा नदी में पूजन सामग्री सहित अन्य चीजों को प्रवाहित करने से रोका जाय.
