बिहपुर। जयरामपुर में एक युवक को सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात बिहपुर पुलिस ने जयरामपुर दबिश देकर युवक को लोडेड कट्टा के साथ युवक दबोच लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार युवक विकास कुंवर है। जिसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार युवक को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
