बिहपुर । बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गंगा दियारे में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रामनगर सोनवर्षा में टीओपी जल्द खोला जाएगा। टीओपी खोलने की तैयारी को लेकर नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप सोनवर्षा पहुंचे और टीओपी को लेकर जमीन का निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि टीओपी को लेकर सीओ को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन फिलहाल एक बंद पड़े विद्यालय में टीओपी खोला जाएगा। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया सोनवर्षा दियारे व कोसी दियारे में टीओपी खोलना प्रस्तावित है। सोनवर्षा में दियारे में टीओपी खुल जाने से किसान भयमुक्त वातावरण में खेती कर सकेंगे।
