नवगछिया : सोनवर्षा का बदमाश भेजे गये जेल.. कारतूस एवं एक बिंडोलिया के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने 12 फरवरी को सोनवर्षा रामनगर निवासी डब्लू कुंवर को सीने में गोली मार देने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कराया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कन्हैया को पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं एक बिंडोलिया के साथ गिरफ्तार किया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कन्हैया पर बिहपुर थाने एवं खरीक थाने में हत्या, रंगदारी, लूट, धमकी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आदि के 19 मामले दर्ज हैं। बिहपुर में 17 एवं खरीक में दो केस दर्ज हैं। घायल डब्लू बेगूसराय में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी से दियारे के किसानों ने राहत की सांस ली है।