14nawgachhiya1013742 1644878000 1644878000 jpg 80

नवगछिया के पूर्वी समपार पर ट्रैक्टर का गुल्ला टूटा, घंटों लगा जाम.. करोड़ों की घोषणा अधर में

सूचना/खबरे

नवगछिया स्टेशन के पूर्वी रेलवे केबिन पर सीमेंट से भरा ट्रेलर का गुल्ला टूट जाने से सोमवार को दिनभर समपार पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम लग जाने के कारण बाजार या अस्पताल जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक नवगछिया रैक प्वाइंट पर सीमेंट उतरने के बाद ट्रैक्टर से सीमेंट को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक ट्रैक्टर का गुल्ला केबिन के समीप ही टूट गया। इस कारण बाजार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के एक जवान को नियुक्त कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई। फिर भी लेकिन केबिन से होकर रेलवे कर्मी को ट्रेन जाने आने के दौरान केबिन बंद करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समपार पर अक्सर लग जाता है घंटों जाम परेशानी :

कई जिलों को जोड़नेवाली सड़क पर स्थित नवगछिया के पूर्वी समपार पर अक्सर जाम लगता है जिस कारण समपार के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में घंटों फंसकर लोग समय पर न्यायालय,कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं दुर्घटना में घायल या फिर गोली लगने से घायल हुए लोगो को जाम में फसकर जिंदगी और मौत के बीच झूलना पड़ता है।

समपार पर ओवरब्रिज के लिए करोड़ों की घोषणा अधर में :

समपार पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने पहली किस्त के रूप में इक्कीस करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा के चार माह बीतने को है लेकिन पुल निर्माण के लिए कोई अता पता नहीं चल पा रहा हैं। लोगों को एक उम्मीद जगी थी कि 2022 के शुरुआती समय में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है, लेकिन अभी तक इसका कोई भी कार्य शुरू नही हो पाया हैं जिससे लोगों में नाराजगी हैं। इस मामले पर स्थानीय विधायक गोपाल मंडल से संपर्क करने पर बताया गया कि सरकार के द्वारा पुल निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी गई कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो तीन माह में टेंडर के बाद शुरू हो जाएगा।