नवगछिया : सैदपुर पोस्ट ऑफिस में कंप्यूटर गड़बड़ी के कारण उपभोक्ता परेशान

गोपालपुर

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पोस्ट ऑफिस उप डाकघर में कंप्यूटर में गड़बड़ी होने के कारण पिछले एक पखवाड़े से रुपया लेनदेन का कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों के डाकघरों का कार्य बाधित है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सैदपुर उप डाकघर के पोस्ट मास्टर ने बताया कि इसके लिए वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई है। ठीक होने के बाद में यहां पर काम किया जाएगा। सैदपुर के प्रभास कुमार, सत्यजीत कुमार, रमेश कुमार सहित कई उपभोक्ता बताते हैं कि हम लोग यहां पर पिछले 7 जून से आकर घूम रहे हैं लेकिन कोई रिस्पांस पदाधिकारियों के द्वारा नहीं लिया जा रहा है।

हम लोग इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दिए हैं। वहीं इस बारे में नवगछिया डाक इंस्पेक्टर जयचंद कुमार ने बताया कि मैं प्रशिक्षण में हूं पता करके इसे जल्दी ठीक कराया जाएगा। वहीं पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर ने बताया कि कंप्यूटर में पोस्ट बैक ऑफिस की गड़बड़ी के कारण यहां पर लेनदेन का कार्य बाधित है। इसके लिए रिपोर्ट किए हैं।