नवगछिया : सैदपुर आदर्श मवि में ताला तोड़कर चोरों ने किये हाथ साफ

गोपालपुर

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर आदर्श मध्य विद्यालय में बीती रात चोरों ने मुख्य कार्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन संबंधी सभी कागजात एवं कई अभिलेख की चोरी कर ली। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने गोपालपुर पुलिस को दी गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवार को विद्यालय निर्धारित समय पर बंद करके गए थे। मंगलवार जब विद्यालय खुलने के समय पर पहुंचे तो कार्यालय का दरवाजा खुला मिला।

देखा तो कार्यालय के अंदर कई सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में मध्याह्न भोजन से संबंधित सभी तरह के बर्तन चावल, आलू एवं अन्य दस्तावेज की चोरी कर ली गयी है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाबत जांच पड़ताल की जा रही है।