नवगछिया: कब्रिस्तान से सटे जमीन की घेराबंदी पर दो पक्षों में तनाव, प्रशासन अलर्ट -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर | लतरा पंचगछिया के बीच सोमवार की दोपहर विवादित कब्रिस्तान की जमीन से सटे जमीन की घेराबंदी किए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी खबर मिले ही अनुमंडल प्रशासन अलर्ट हो गया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। प्रशासनिक अलर्ट के बाद यह मामला सामने आया कि दोनों पक्षों में भ्रम की स्थिति बन गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन ने तत्काल सुलझा लिया। एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया थाना के पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहले से बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ मो. फिरोज इकबाल, पंचगछिया के मुखिया, सरपंच व ग्रामीण मौजूद थे। एसडीओ ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि, अभी कोई तनाव नहीं है।

पुलिस वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। ताकि कोई विवाद न हो। एसडीओ ने बताया कि लतरा पंचगछिया कब्रिस्तान के सट्टे जमीन को वीरेंद्र मंडल द्वारा घेराबंदी किया जा रहा था। क्रबिस्तान से सटे जमीन की घेराबंदी होने के कारण दूसरे पक्ष को भ्रम हो गया कि कब्रिस्तान की जमीन को घेरा जा रहा है। मामले को देखकर तत्काल कार्य को रोक दिया गया है।