नवगछिया से चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद, अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया थाना पुलिस के नेतृत्व में भागलपुर के बबरगंज पुलिस ने संयुक्त करवाई कर पटना, भागलपुर, नवगछिया से चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद कर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने छापेमारी में नवगछिया के तेतरी पकरा से पटना से चोरी की गई स्कूटी और भवानीपुर थाना क्षेत्र से चुराई गयी बाइक बरामद की। पुलिस की निशानदेही पर नवगछिया बाजार के दुर्गास्थान चौक निवासी राजेन्द्र भगत के पुत्र गुलशन गुप्ता और तेतरी निवासी आशीष कुमार पिता विष्णुदेव राय को गिरप्तार कर लिया जबकि गोशाला निवासी गिरोह का शातिर सदस्य फरार हो गया। बबरगंज पुलिस ने भवानीपुर से चोरी की बाइक बेचने के दौरान एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा था।

उससे पूछताछ के बाद पकरा में छापेमारी के दौरान चोरी की स्कूटी बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि भागलपुर में एक फ्लैट किराये पर लेकर ये चोर को आरोपी रहते थे और मोटरसाइकिल चुराकर दूसरे जिलों में बेचते थे। इस गिरोह के तार पटना, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया कई जिलों में फैला हुआ है। गाड़ी चुराने के बाद उसे दूसरे जिलों में बेचने का काम गिरोह के दूसरे सदस्यों पर था। पूछताछ में पकड़ाए चोरों ने कई अहम जानकारी दी है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।