नवगछिया : सीनियर बाल बैडमिंटन में पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में

खेल

बिहार बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला बाल बैडमिंटन संघ की ओर से कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानंदपुर, मधेपुरा में शहीद कैप्टन आशुतोष मेमोरियल की 31वीं बिहार राज्य सीनियर बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसके पुरुष वर्ग में पूल ए से सिवान और मधेपुरा, पूल बी से नवगछिया और एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, पूल सी से बेगूसराय और वैशाली, तथा पूल डी से पटना और मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबलों में वैशाली ने पूर्वी चंपारण को 35-24, 35-29 से, बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-26 से हराया। चैंपियनशिप में खेलने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित नेपाल बाल बैडमिंटन टीम (पुरुष और महिला) का परमानंदपुर स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचने पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत हुआ।

नेपाल की टीम के साथ नेपाल बाल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव और मैनेजर सीता यादव भी आए हैं। बिहार और नेपाल के बीच आमंत्रण प्रतियोगिता के मैच पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेले जाएंगे।