बिहपुर :मंगलवार को प्रखंड में बिहपुर सीओ रोहित कुमार की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बिहपुर थाना के समीप बीबी नसीम का बांस का छत हटाया गया। उसके बाद सोनवर्षा दोमुही चौक पर पिंटू कुमार चौधरी का भुसखार एवं शंभू कुंवर का मकान का छत जेसीबी से तोड़ा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान काफी लोगों की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। वहीं जितने अतिक्रमणकारी हैं, उसने खुद से दुकान हटा लेने की बात कही। फिर सीओ बिहपुर ब्लॉक परिसर में पुराने मकान में भूसा, बांस व मवेशी रखकर कब्जा करने वालों को 24 घंटे के अंदर खाली करने का निर्देश दिया, नहीं तो बुलडोजर से अतिक्रमित जगह को खाली करा लिया जाएगा। इस दौरान आरओ आमिर हुसैन, अमीन सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे ।
