नवगछिया। गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत दो सौ दो महिलाओं की जांच कर आयरन व कैल्शियम की गोली दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने बताया कि मालपुर की एक, अभिया की दो व डुमरिया गांव की दो महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा सात प्रतिशत से कम पाये जाने पर ततकाल आयरन सुक्रोज का आईवी दिया गया। इन पांचों महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग व जांच की जायेगी।
शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुब्रत कुमार, एलटी आशीष चौधरी व किशोर कुंदन, एएनएम अंजु कुमारी, रीता सिंहा, सविता कुमारी, मनोरमा सिंहा सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गई।

