नवगछिया : सिविल सर्जन के निर्देश पर नवगछिया पीएचसी को छः सुरक्षा गार्ड उपलब्ध

सूचना/खबरे

नवगछिया – भागलपुर के सिविल सर्जन के निर्देश पर नवगछिया पीएचसी को छः सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाया गया है. रविवार को सभी छः सुरक्षा कर्मियों ने नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार को रिपोर्ट किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ बरुण कुमार ने बताया कि तरह तरह की असुविधा को देखते हुए विभाग से सुरक्षा गार्ड की मांग की गयी थी. वरीय पदाधिकारियों ने महज तीन दिन अंदर ही इस मांग को पूरा कर दिया. डॉ बरुण कुमार ने विभाग के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया है.