नवगछिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में दो दिनों में दो डेंगू के मरीज मिले। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सैदपुर व गुरुवार को बाबू टोला कमलाकुंड के एक-एक मरीज में जांच के बाद डेंगू पाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को दवा देकर घर में ही इलाज किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास जल जमाव नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा कि कूलर का पानी प्रतिदिन बदलें, मच्छरों से बचने हेतु पूरे बांह की कमीज पहने व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
