नवगछिया : सामान खरीदने के दौरान गाली-गलौज व मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

सूचना/खबरे

नवगछिया । प्रखंड के नवटोलिया गांव की सिंधु देवी, पति सुभाष झा ने गांव के ही देवराज चौधरी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दुकान पर सामान खरीदने के दौरान देवराज चौधरी ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।