नवगछिया : आज लगेगा नियोजन कैंप, 225 पदों पर होगी बहाली

सूचना/खबरे

नारायणपुर। प्रखंड परिसर में सोमवार को नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर ने दी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया गया कि एक निजी एजेंसी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बल्ब एसेंबली के लिए 100, सोलर डिपार्टमेंट में 50 और सीएनसी ऑपरेटर के लिए 75 पदों सहित कुल 225 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी।

नियोजनालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।