नवगछिया : कुर्सेला ओवरब्रिज पर रविवार देर रात सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक गुल चरण की मौत हो गई। ई वह अपनी ससुराल नवगछिया खगड़ा जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गुल चरण की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञातं वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुल चरण की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई शंकर मंडल ने बताया कि गुल चरण अपने भाई को रामपरी इंटर कॉलेज के पास छोड़ने के बाद नवगछिया खगड़ा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

