नवगछिया : सरस्वती वंदना वीडियो एलबम का किया गया लोकार्पण.. चार गीत रिलीज -Naugachia News

EVENT

नवगछिया – नवगछिया में मंगलवार को सरस्वती वंदना से संदर्भित वीडियो एलबम का लोकार्पण किया गया. एलबम के गायक नवगछिया के युवक मनीष पांडव हैं. संगीत डीजे संजय का है तो वीडियो फिल्म में करियोग्राफी धर्मेन्द्र गुप्ता ने किया है. कलाकार नवगछिया के ही सोनम और राजा हैं. एलबम सावरिया म्युजिक के बैनर तले तैयार किया गया है. गायक मनीष पांडव ने कहा कि इस एलबम में सरस्वती वंदना से संबंधित चार गीतों को रिलीज किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरी टीम ने अच्छी मेहनत की है. इलाके में गीत बजने भी लगा है. लोकार्पण समारोह में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि नवगछिया में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उनके संस्था द्वारा समय समय पर प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास कर रही है.

इस अवसर पर गायक मनीष पांडव, गायक रंजीत सिंह, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष सह सामाजिक संस्था सेवार्थ के संयोजक पंकज कुमार भारती, ताईक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, कोरियोग्राफर धर्मेन्द्र गुप्ता, विवेकानंद कुमार उर्फ चिक्कू जी, पिंटू पासवान आदि अन्य भी थे.