नवगछिया : सरकारी कार्यालय समय पर नहीं खुल रहे, बारह बजे दिन तक कार्यालय में लटका मिला ताला-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाने के बावजूद सरकारी कार्यालय समय पर नहीं खुल रहे हैं. गुरुवार को 12 बजे दिन तक इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सीडीपीओ ऑफिस व प्रखंड कृषि कार्यालय में ताला लटका हुआ था. जबकि आयुक्त व डीएम लगातार प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायतों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बावजूद सरकारी अधिकारी व कर्मचारी 12बजे लेट नहीं व दो बजे भेंट नहीं की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं. जिस कारण इस्माइलपुर प्रखंड में स्थित आँगनबाडी केन्द्रों का हाल बेहाल है. मिली जानकारी के अनुसार एक सीडीपीओ को दो से तीन परियोजनाओं का प्रभार होने के कारण स्थिति काफी दयनीय हो गई.ना तो समय पर कार्यालय खुलते हैं और ना ही पोषाहार सहित आँगनबाडी केन्द्रों का नियमित जाँच हो पाता है.